हाजीपुर, सितम्बर 12 -- Hajipur News: शनिवार को एक स्कूल के गाड़ी की ठोकर से एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र अंकित कुमार पूरनटांड गांव के अमन सिंह का बेटा हैं। शनिवार की सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ साइकिल से आ रहा था। इसी दौरान तीन पुलवा चौक से पूरब तेज रफ्तार एक स्कूल की गाड़ी ने ठोकर मार दिया। जिससे अंकित गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक गाड़ी लेकर भाग चला। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के यहां हाजीपुर रेफर कर दिया गया। -दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...