हाजीपुर, सितम्बर 29 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के पीरापुर गांव अपने घर से जंदाहा के अरनिया स्थित एक निजी विद्यालय जाने निकले एक 13 वर्षीय छात्र को रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने का प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पीरापुर निवासी कामेश्वर चौधरी की पत्नी चमचम देवी ने जंदाहा थाना में अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है। बताया गया है कि बीते सोमवार को उनका 13 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार सुबह करीब 8 बजे अपने घर से जंदाहा के अरनिया स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने के लिए गया था। लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचा तथा सोमवार के सुबह करीब 8 बजे से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। बताया गया है कि वह विद्यालय का ड्रेस पहने हुए हैं। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। दर्ज प्राथमिकी में पुल...