हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण हेतु सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के क्रियान्वयन हेतु सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के एचएम की बैठक आयोजित की गई। साथ ही एचएम के साथ गुरुगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। चकफैज पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर कुम्हरकोल में आयोजित एचएम की बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एचएम शामिल हुए। बैठक में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर कहा गया कि प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जीर्णोद्धार,अनुरक्षण एवं मरम्मति का कार्य कराया जाना है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सेवा संकल्प से विद्यालयों का का...