हाजीपुर, जुलाई 7 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को करीब दोपहर में सुकुमारपुर दियारा नदी के किनारे जंगलों में संचालित 5 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 15000 लीटर कच्चा जावा एवं शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर नष्ट दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को आग लगाकर नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। यह जानकारी रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने दिया। थानाध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि रूस्तमपुर थाना की पुलिस के द्वारा अवैध शराब के सेवन,निर्माण बिक्री भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान ...