हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- पटाखा हादसे के बाद इको फ्रेंडली दिवाली Hajipur News: सीवान के जामो थाना अंतर्गत आलमपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट के बाद कई की मौत हो जाने से दुखी महुआ के लोग इस बार इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को यहां बुद्धिजीवियों, समाजसेवियो और विभिन्न संगठनों ने पटाखे को तौबा कर दीपावली को दीप जलाकर मनाने की शपथ ली। लोगों ने कहा कि सीवान में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हो जाना काफी दुखद है। यह सभी को सीख लेने की जरूरत है। पटाखा हादसे को जन्म देती है। यहां सिंहराय पूर्वी निवासी समाजसेवी सत्येंद्र कुमार व नागेंद्र कुमार राय ने बताया कि सिवान के आलमपुर में पटाखा विस्फोट की खबर सुनकर काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। उन्होंने लोगों से इको फ्र...