Hajipur News: सीपेट संस्थान में आज होगा विकसित भारत युवा संसद-2027 का आयोजन
हाजीपुर, नवम्बर 4 -- Hajipur News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, वैशाली द्वारा विकसित भारत युवा संसद-2027 का जिला स्तरीय आयोजन 5 नवंबर (गुरुवार) को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी वक्तृत्व कला को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा संसद का विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' निर्धारित किया गया है। इस विषय पर प्रतिभागी चुनावी प्रक्रिया,लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राष्ट्रीय विकास से जुड़े विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.