हाजीपुर, अगस्त 20 -- Hajipur News: रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 32 के पास बुधवार को बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। मृतक चेचर निवासी अंशुमन कुमार के पिता सुनील सिंह ने गुरुवार को रूस्तमपुर थाने में गांव के ही 5 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।

घटना का विवरण प्राथमिकी के अनुसार,चेचर निवासी अंशुमन कुमार 19 अगस्त को अपने साथी रौशन कुमार के साथ बाइक से दादा महेश प्रसाद सिंह की दवा लाने पटना जा रहा था। इसी दौरान सिक्स लेन पुल के 32 नंबर पाया के पास पहले से घात लगाए आलोक कुमार,साहिल कुमार, भिषेक कुमार उर्फ राजा, रोहित कुमार और कुछ अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें अंशुमन की मौ...