हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल चालू होते ही स्टंट राइडिंग भी शुरू हो गया। शनिवार की रात एक बाइक में टक्कर हुआ,जिसमे तीन युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब पुल पर बर्थ डे मना रहे एक ग्रुप ने ज़ब केक काटते समय पटाखे छोड़े।

घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार सिक्स लेन पुल पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा के निकट नदी के बीच में पुल के ऊपर कुछ युवक अपने एक मित्र का बर्थ डे पार्टी मना रहा था। इधर उत्तर की ओर से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर स्टंट करते तेजी से आ रहे थे। जबकि दक्षिण की ओर से एक कार तेजी से आ रहा था l बाइक और कार जब एक दूसरे से पचास मीटर की दूरी पर थे ठीक उसी वक्त बर्थ डे मनाने वालों ने पटाखा फोड़ दिया।

घायल और पुलिस की कार्रवाई जिससे जोरदार आवाज हुई बाइक वाले को लगा की गोली चली और वह असं...