हाजीपुर, अगस्त 16 -- Hajipur News: सावन महोत्सव में हरे परिधानों में सजे महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत और सावन गीतों पर नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की अनुपम और मनोरम छटा से अभिभूत कर दिया। रौशनी वेलफेयर सोसाइटी हाजीपुर के तत्वावधान में नगर के सीता चौक पर्ल सभागार में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 40 से 50 महिलाओं ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत रखना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: शिव-पार्वती की आराधना से गूंजा विष्णु मंदिर परिसर, सावन महोत्सव में दिखी सनातन संस्कृति की अनुपम छटाकार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ महोत्सव की अध्यक्षता एवं सोसाइटी की संस्थापिका संगीता गुप्ता एवं मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कल्याण मंत्री रामा निषाद की उपस्थिति में हुई। ...