हाजीपुर, जुलाई 28 -- Hajipur News: बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लगे एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड के मोटर साइकिल को चोर ने मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब दिनदहाड़े चोरी कर आराम से फरार हो गया।

चोरी की वारदातें बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से दस दिनों के अंदर मोटर साइकिल चोरी की दूसरी घटना है,जबकि बिदुपुर थाना भी लगभग तीन चार सौ फिट की दूरी पर स्थित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी खिलवत निवासी मुकेश कुमार की मोटर साइकिल चोर ने चोरी कर ली। जबकि लगभग दस दिन पूर्व स्वास्थ्य कर्मी शंभू कुमार की भी मोटर साइकिल चोरी कर ली थी।

पुलिस प्रशासन पर सवाल इसके पूर्व भी विशनपुर राजखंड गांव से भी मदनेश सिंह के घर के निकट से मथुरा निवासी रुदल राय की मोटर साइकिल चोरों न...