Hajipur News: साजिश के तहत व्यक्ति पर हमला कर किया जख्मी
हाजीपुर, जुलाई 22 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के कजरी बुजुर्ग गांव में जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर जख्मी व्यक्ति का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में जारी है। इस मामले में कजरी बुजुर्ग निवासी चंद्रशेखर सिंह ने अपने ग्रामीण नैतिक एवं नितेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि बीते 14 जुलाई के शाम करीब 6:30 बजे आरोपियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत उनके पौत्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज हेतु पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां इलाज जारी है। बताया गया कि आरोपी द्वारा उनके घर के सामने आकर सड़क पर घूमकर फिर से जानलेवा हमला किए जाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। -प्रभात ठाकुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.