हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर खाते से उड़ाए गए 3.65 लाख रुपये साइबर थाना पुलिस ने वापस दिलवा दिए। चांदपुरा थाना क्षेत्र के चैनपुर ननहकार निवासी मुकेश कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने 03 लाख 65 हजार रुपये की राशि निकाल दिया था। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना 1930 एवं साइबर थाने की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रुपये को होल्ड करवाया। न्यायालय के आदेश पर साइबर थाने की पुलिस ने मुकेश कुमार के खाते में 03.65 लाख रुपए वापस करवाया। घनश्याम कुमार यह भी पढ़ें- Rudrapur News: यूपीआई के जरिए खाते से 2.38 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...