हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के साइन चौक पर दो गुटों में तनाव की स्थिति सोमवार तक बनी रही। रविवार की शाम सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों के विरोध करने वाले एक गुट के साथ कुछ लोगों की झड़प भी हुयी थी। विदित हो कि रविवार को साइन चौक से वार्ड नंबर 03 की ओर जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर साइन बाजार पर स्थानीय लोगों के द्वारा काफी आक्रोश दिखाया गया था। कुछ लोग अपना विरोध जताते हुये सड़क पर ही धान की रोपनी की थी। इस विरोध के बाद शाम को कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों के इस रवैये का विरोध किया तथा काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने का अफवाह भी उड़ाया गया। बाद में पुलिस ने काफी देर तक साइन चौक पर कैम्प भी किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि तनाव की कहीं कोई बात नहीं है। उन्हो...