Hajipur News: सांप डसने से 04 वर्षीय किशोर की मौत
हाजीपुर, जुलाई 26 -- Hajipur News: बलिगांव थाना क्षेत्र के सहवाजपुर बस्ती वार्ड-13 में सांप के डसने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवांश कुमार पिता अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बलिगांव थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलिगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.