हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सहथा पंचायत में अगामी 15 अक्टूबर को होने वाले पैक्स चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई। गुरुवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मलय शर्मा की पत्नी माला शर्मा अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंच अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने श्रीमति शर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया। इस संबंध में बीडीओ रत्नेश रवि ने बताया भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सहथा पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। 01 और 03 अक्टूबर को नामांकन, 05 एवं 06 अक्टूबर को स्कूटनी, 08 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने जबकी 15 अक्टूबर को चुनाव एवं देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए जाएगें। -राजेश मिश्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...