हाजीपुर, सितम्बर 28 -- Hajipur News: चेहराकलां । सं.सू. सर्वर डाउन होने के कारण सोमवार को चेहराकलां प्रखंड की सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों का काम ठप रहा। राशन लेने पहुंचे लाभुकों को बिना राशन लिए वापस लौटना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि सुबह से ही सर्वर काम नहीं कर रहा था। बायोमैट्रिक और ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद भी डाटा सर्वर तक नहीं पहुंच रहा था। इसके कारण कार्ड स्वाइप नहीं हो सका और राशन वितरण संभव नहीं हो पाया। समस्या की जानकारी मिलने पर बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. मो. इस्माइल अंसारी जांच के लिए निकले, लेकिन सर्वर ठीक नहीं होने के कारण वे भी बैरंग वापस लौट आए। लाभुकों ने बताया कि माह के अंतिम दिन राशन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों ने जल्द सर्वर ठीक कराने की मांग की है ताकि बचे हुए लाभुकों को समय ...