हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: सराय थाने की पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला नखास चौक हाजीपुर निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई केदार प्रसाद सिंह अपने दल बल के साथ गश्ती में थे। इसी बीच गुप्त सूचना मिली की एक महिला झोला में शराब लेकर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सूचना की सत्यापन के एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर पहुंच महिला के झोले का तलाशी लिया तो झोले से 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। मामले की प्राथमिकी एएसआई केदार प्रसाद के लिखित बयान पर दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। -राजेश मिश्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...