Hajipur News: सराय थाने की पुलिस ने आठ डीजे किया जब्त
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 8 डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया की दुर्गा पूजा में तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कई टेंट हाउस संचालक चोरी-छिपे डीजे का संचालन कर रहे थे। सूचना मिलने पर सराय थाना पुलिस ने छापेमारी कर आठों डीजे जब्त कर थाना लाया। पुलिस ने डीजे देवा टेंट हाउस, बेरई, सूरज टेंट हाउस, पटेढ़ा, ज्योति टेंट हाउस, सैदपुर पटेढ़ा, कुमेश टेंट हाउस, सरसई, दीपक टेंट हाउस, ग्राम जहांगीर पटेढ़ा, सोनू टेंट हाउस, ग्राम भागवतपुर पटेढ़ा, पंकज साउंड, अंगनी और कुपाल टेंट हाउस के डीजे को जप्त किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दुर्गा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.