हाजीपुर, अगस्त 21 -- Hajipur News: वैशाली जिले में सरकारी शिक्षकों द्वारा निजी कोचिंग, ट्यूशन और अन्य वाणिज्यिक शैक्षिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को सभी सरकारी शिक्षक/शिक्षिका, संगीत शिक्षक सहित प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए आदेश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को निजी कोचिंग, निजी ट्यूशन अथवा अन्य वाणिज्यिक शैक्षिक गतिविधियों में संलग्न होने से प्रतिबंधित किया गया है।

प्रतिबंधित कार्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी शिक्षक का प्रथम और मुख्य दायित्व अपने विद्यालय के वि...