हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: वैशाली समाहरणालय हाजीपुर परिसर में आमजनों, कर्मियों एवं पदाधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार अलग-अलग नवनिर्मित शौचालय भवनों का निर्माण कराया गया है। समाहरणालय परिसर में यह पहल आम नागरिकों की सुविधा, स्वच्छता एवं समावेशी नागरिक सेवा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की एक सकारात्मक पहल है। पुरुषों, महिलाओं तथा दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय भवन की व्यवस्था की गई है। इससे आम नागरिकों, कर्मियों एवं पदाधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे समाहरणालय में विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों को आवश्यक मूलभूत सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी। नवनिर्मित शौचालय भवनों की सुविधा उपलब्ध होने से आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं दिव्यांगज...