Hajipur News: सब्जी के लिए केला काटने विवाद में मारपीट,प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के किशनपुर तेलौड़ गांव में भूमि विवाद के कारण सब्जी के लिए केला काटने के विवाद में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में कराया गया है। पीड़िता सुशीला देवी पति स्व.महेशी सिंह ने सदर अस्पताल में पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि दोपहर समय अपने घर के पास सब्जी के लिए केला काट रही थी। इसी दौरान गांव के ही रीता देवी पति रंजीत सिंह सहित अन्य लोग आए और केला काटने का विरोध करने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
घटना का विवरण सुशीला देवी ने आरोप लगाया कि रीता देवी ने उनका बाल पकड़कर घर से बाहर खींचा और रंजीत सिंह ने तलवार से उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वे बेहोश होकर गिर गईं। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.