Hajipur News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से महनार की सफाई व्यवस्था चरमराई
हाजीपुर, जुलाई 30 -- Hajipur News: महनार। सं.सू. तीन सूत्री मांगों को लेकर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन एवं राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर परिषद महनार के सफाईकर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले ही दिन शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई मोहल्लों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। बारिश के मौसम में कचरा उठाव बंद रहने से गंदगी, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। यदि हड़ताल लंबी चली तो शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था एनजीओ के माध्यम से संचालित की जाती है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सफाईकर्मी गये हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.