Hajipur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर में मृतक का शव घर पर लाया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाकरपुर पंचायत के गोविंदपुर झखरांहा निवासी बृजेश राय के 18 वर्षीय़ पुत्र बिट्टू कुमार मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर 4 बजे शौचालय करने के लिए सड़क पर आया था।
घटना का विवरण ज्ञात हो कि मृतक का घर महुआ चकसिकंदर सड़क के किनारे गोविंदपुर झखरांहा गांव में पड़ता है। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। उसके सिर में ज्यादा चोट लगी थी। परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। जहां बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना भेजा गया,जहां इलाज के दौरान 8 बजे मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।
स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.