हाजीपुर, अगस्त 5 -- Hajipur News: श्लेषा नक्षत्र की हुई बुधवार को जमकर बारिश से महुआ बाजार की सड़के झील में तब्दील हो गई। वहीं पूरा बाजार कादो और कचरे से सना गया। जिससे न सिर्फ बाजार वासियों बल्कि राहगीरों को बाजार में ठहरना तो क्या रास्ते से होकर निकलना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तो बाजार का हृदय स्थली कहा जाने वाला गांधी स्मारक के साथ बच्चन शर्मा स्मारक और थाना चौक की है। गांधी चौक हो या बच्चन शर्मा स्मारक, थाना चौक हो या महुआ बाजार का कोई भी स्थल, अगर कोई व्यक्ति वहां खड़ा हो जाता है तो उस जगह से होकर गुजरने वाली गाड़ियों के चक्के से कीचड़ उड़कर उसके कपड़े खराब कर देते हैं। थाना चौक के पास तो सड़क इस कदर गड्ढे में तब्दील है। जिसमें गाड़ियां जब हिचकोले खाती है तो देखने वाले के प्राण उड़ने लगते हैं। उस गड्ढे में तो ट्रक, ...