हाजीपुर, जुलाई 12 -- Hajipur News: कटहरा थाने के शाहपुर खुर्द गांव में श्राद्ध कर्म के भोज में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दुसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर अवध किशोर सहनी के पुत्र रोहित कुमार ने भोज खाने के दौरान और सब्जी मांगने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट करने वालों में अर्जुन सहनी, प्रमोद, आमोद, डब्लू, सोनी, अनिता देवी का नाम शामिल है। वहीं प्रमोद सहनी की पत्नी अनिता देवी ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण रोहित सहनी, उसका भाई सत्येंद्र सहनी, विकास, मिशा सहित छह लोग दरवाजे चढ़कर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। -अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...