हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- Hajipur News: खाजेचांद छपरा पंचायत भवन में मंगलवार को प्रखंड प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीओ डॉ.मो.इस्माईल अंसारी,सीओ अनिल कुमार,मुखिया शाकिब अनवर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से 2, सांख्यिकी विभाग से 3, राजस्व विभाग से 3 तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग से 4 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका, स्वास्थ्य, पीएचईडी और बिजली विभाग से कोई आवेदन नहीं आया। कुल 12 प्राप्त आवेदनों में 11 का मौके पर निष्पादन किया गया, जबकि राजस्व विभाग का एक आवेदन लंबित रहा। बीडीओ डॉ. मो. इस्माईल अंसारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही त्वरित समाधान करना है। अधिकारियों को लंबित आवेदन के शीघ्र निष्पादन ...