Hajipur News: शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में उठाना मुख्य लक्ष्य : डॉ नरेंद्र
हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: हाजीपुर। संवाद सूत्र तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी एनडीए समर्थित डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को शहर के एक होटल के सभागार में शिक्षक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी शिक्षक निर्वाचन को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। उपस्थित शिक्षकों ने चुनाव से संबंधित अपने सुझाव दिए और वोटरों तक कैसे पहुंचा जाए, इस पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वेतन विसंगति दूर करना और शिक्षकों को सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर माध्यमिक शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.