Hajipur News: शहीद जवान के दाह संस्कार में आए युवक की डूबने से मौत
हाजीपुर, जुलाई 30 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता शहीद पिंटू कुमार के दाह संस्कार में कोनहारा घाट शामिल होने आए एक युवक की गुरुवार की दोपहर गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया। स्नान कर रहे अन्य युवकों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस, एसडीआरएफ एवं परिजनों को दी।
घटना की जानकारी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंडक नदी में खोजबीन कर कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। वहीं नगर थाना की पुलिस ने कागजी कार्रवाइ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बखरी सुपाइन गांव निवासी फकीरा राय का 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक अमन कुमार कपड़ा दुकान से आज छुट्टी लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.