Hajipur News: शहीदों के सम्मान के साथ संगठन मजबूत करने का संकल्प
हाजीपुर, सितम्बर 6 -- Hajipur News: अनवरपुर स्थित साहू समाज भवन में रविवार को बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान समाज के शहीदों को नमन करने के साथ तैलिक साहू समाज को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
बैठक की चर्चा वैशाली जिला प्रबुद्ध तैलिक समाज की सभा में स्वतंत्रता आंदोलन में समाज के योगदान से लेकर वर्तमान चुनौतियों तक पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास में समाज के महापुरुषों और शहीदों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ संगठन को जिला से पंचायत स्तर तक सक्रिय करना जरूरी है। रामेश्वर प्रसाद साहू की अध्यक्षता में आयोजित सभा में समाज के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती ने कहा कि वैशाली जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.