हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- हाजीपुर के विकास और सौंदर्यीकरण पर चर्चा Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में हाजीपुर शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह सहित नगर परिषद एवं रेलवे से सीनियर डीसीएम सोनपुर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे एवं नगर परिषद की भूमि से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने हाजीपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय अवलोकन कर आवश्यकतानुसार विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को रेलवे एवं नगर परिषद से जुड़े सभी मामलों में समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यावहारिक समाधान तलाशने तथा हाजीपुर शहर ...