हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- चौरासी प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई Hajipur News: अखिल भारतीय कानू मध्येशिया समाज की बैठक में तत्कालीन चौरासी प्रमुख हरिशंकर साह को पद से हटाने के बाद समाज की तत्कालीन कार्यवाही के संचालन के लिए शशि भूषण प्रसाद और शिवनाथ साह को चौरासी प्रमुख बनाया गया। आयोजित बैठक में समाज के गणमान्य लोगों और मांजन सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। दोनों का आधिकारिक मनोनयन अगली बैठक में किया जाएगा। बैठक में तत्कालीन चौरासी प्रमुख हरिशंकर साह के कार्यों से असंतुष्ट सदस्यों ने उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया। उपस्थित सदस्यों ने समाज के संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और आवश्यक निर्णय लेने के लिए शशि भूषण प्रसाद एवं शिवनाथ साह को तत्काल प्रभाव से चौरासी प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी। इस संबंध में आधिकारिक मनोनयन की प्र...