हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में जिले में शवदाह व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीपीओ, नमामि गंगे, ने स्थानीय शवदाह स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को दी जा रही सुविधाओं एवं निर्धारित दरों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान शवदाह के लिए अग्नि की व्यवस्था हेतु ली जाने वाली राशि,अंतिम संस्कार में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्रियों की बिक्री दर तथा इससे संबंधित अन्य बिंदुओं की जानकारी भी ली गई। साथ ही, शवदाह स्थल पर कार्यरत संबंधित लोगों से व्यवस्था के संचालन एवं निर्धारित दरों के अनुपालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार डीपीओ, नमामि गंगे द्वारा शवदाह स्थल पर उपस्...