हाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Hajipur News: लालगंज। सं.सू. करताहा थाना ने शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया और उस पर मद्यनिषेध के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि घटारो में बेचने के लिए शराब लाई गई है। जिसके बाद पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो घटारो मठ के केलवानी से प्लास्टिक के बोरा और कार्टन में रखा विदेशी शराब बरामद हुआ। जिसे जब्त कर थाना लाया गया। शराब की कुल मात्रा 138 लीटर है। इस मामले में एक धंधे बाज रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिस पर मामला दर्जकर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...