हाजीपुर, सितम्बर 11 -- Hajipur News: हाजीपुर मार्ग स्थित पानापुर चौक के समीप दिव्यांश वस्त्रालय में गुरुवार रात चोरों ने शटर का ताला काटकर चोरी कर ली। चोर दुकान से 25 हजार रुपए नकद समेत करीब साढ़े चार लाख रुपए मूल्य के कीमती कपड़े ले गए। दुकानदार अमन के अनुसार, शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला कटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कपड़े व नकदी गायब थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती नशाखोरी को लेकर चिंता जताई। लोगों का आरोप है कि पानापुर चौक स्थित सरकारी स्कूल के आसपास कई दुकानों से ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थों की आपूर्ति किए जाने की जानकारी पूर्व में भी प्रशासन को दी गई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि नशे के आदी युवकों की गतिविधियों पर रोक नहीं लगने से क्षेत्र में चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। ...