Hajipur News: वैशाली की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी : डीएम
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: वैशाली जिले के 54 वां स्थापना दिवस सोमवार को भव्य समारोह पूर्वक मनाया गया। समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करिणी सभागार में जिला कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक एवं स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला। समारोह ने जिलेवासियों को अपनी ऐतिहासिक विरासत पर गर्व करने, सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और वैशाली के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया। जिले के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करना, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने पर बल दिया गया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर अतीत की गौरवशाली उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.