हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर पति-पत्नी पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल पति को महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज करने के बाद सदर स्थल हाजीपुर रेफर किया गया है। जबकि पत्नी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। यह घटना महुआ सिंहराय पश्चिम टोला की है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक कुमार राय पर गांव के ही व्यक्ति द्वारा घर पर चढ़कर धारदार फरसा एवं रॉड से हमला बोल दिया। जिसमें उनका सिर फट गया। उन्हें बचाने आई पत्नी पिंकी कुमारी को भी लोगों ने मारपीट किया और कपड़ा फाड़कर दिया। वहीं अशोक राय के गले से सोने का बजरंगबली और जेब से 20 हजार नगदी ले ले लेने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस चंद्रदीप राय को गिरफ्तार भी किया। बताया गया कि किसी ने प्लास्टिक की पाइप को काट दिया था।...