हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: कटहरा थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 471 लीटर विदेशी शराब को विनष्टीकरण के लिए शनिवार को महुआ थाना भेजा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे ने बताया कि समाहर्ता न्यायालय हाजीपुर द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जब्त शराब को पिकअप गाड़ी से महुआ थाना भेजा गया है। जिसमें कांड संख्या 16/26 के तहत 357 लीटर, कांड संख्या 21/26 के तहत 90.63 लीटर, कांड संख्या 22/26 के तहत 15.550 लीटर एवं कांड संख्या 398/26 के तहत 8.250 लीटर विदेशी शराब सहित कुल 471 लीटर विदेशी शराब शामिल है। -अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...