Hajipur News: विधायक ने विधानसभा में बोल्डर पिचिंग करने की उठाई मांग
हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: देसरी प्रखंड क्षेत्र के चांदपुरा से आजमपुर होते हुए खड़गपुर तक गंगा नदी के पानी उपजाऊ जमीन का कटाव शुरु हो गया है। प्रत्येक दिन दर्जनों एकड़ जमीन भेंट चढ़ रहे है। जिसको लेकर विधायक महेंद्र राम ने कटाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने को लेकर विधान सभा में बोल्डर पिचिंग करवाने की मांग किया है। महेंद्र राम ने जल संसाधन विभाग के मंत्री से कहा कि देसरी के चांदपुरा से खड़गपुर तक लोगों के घर एवं खेत गंगा नदी के कटाव से बह रहे है। जिसे बचाने को लेकर बोल्डर पिचिंग करवाने की मांग किया है। ताकि लोगों को कटाव से राहत मिल सके। -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.