हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: राजापाकर के विधायक महेंद्र राम ने बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में क्षेत्र की दो प्रमुख जन-समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने शून्यकाल के माध्यम से राजापाकर पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। वहीं ऊर्जा विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न के जरिए राजापाकर में पावर सब स्टेशन स्थापित करने की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने नगर विकास व आवास विभाग की मंत्री को दी गई,शून्यकाल सूचना में कहा कि राजापाकर प्रखंड मुख्यालय हैं। यहां पंचायत सरकार भवन विभिन्न सरकारी कार्यालय और पर्याप्त जनसंख्या उपलब्ध है। यह पंचायत नगर पंचायत गठन के लिए निर्धारित सभी मानकों को पूरा करती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र के समुचित विकास बेहतर शहरी सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों को मूलभूत सु...