हाजीपुर, अगस्त 12 -- Hajipur News: प्रखंड मुख्यालय के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में प्रखंड के सभी के प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ डॉ.सूर्य प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार के संचालन में बैठक हुई। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य योजना को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया बैठकबैठक का उद्देश्य बैठक में पीएम सूर्य घर योजन के संबंध में सभी उपस्थित शिक्षकों को बताया गया और इसका प्रचार प्रसार करने की बात कही। बीडीओ ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र सरकार की सब्सिडी योजना है।सहायता राशि इसमें एक किलोवाट क्षमता का प्लेट लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार सब्सिडी दी जाती है। अन्य सोलर 2 किलोवाट क्षमता लगाने पर 70 हजार सब्सिडी मिलत...