हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: महिसौर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 66 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान मूसापुर निवासी सुरेंद्र ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में की गई है।

गिरफ्तारी की सूचना इस मामले में महिसौर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आशुतोष कुमार को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। बरामद अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आशुतोष कुमार अपने घर के आगे इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अंग्रेजी शराब को रखकर बेच रहा है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंच...