Hajipur News: लालगंज में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन
हाजीपुर, नवम्बर 4 -- Hajipur News: लालगंज प्रखंड की युसुफपुर पंचायत स्थित खरवार टोला में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर,जनजागरूकता एवं जनभागीदारी से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से खरवार टोला में निवास करने वाले परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने की दिशा में पहल की गई। साथ ही आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं अन्य प्रमुख विकास संकेतकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुचाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त वैशाली अभियान के तहत उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। सभी से नशे से दूर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.