Hajipur News: लालगंज में ज्वलंत समस्याओं को लेकर भाकपा-माले का धरना प्रदर्शन
हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन Hajipur News: आम जनता की ज्वलंत समस्याओं को भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए मांग पत्र प्रखंड सह अंचल कार्यालय को सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य कमिटी सदस्य नंद किशोर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लंबी चौड़ी घोषणाओं का ढोल पीटने के बावजूद आम जनता बदहाली की शिकार हैं। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। जिला सचिव त्रिभुवन राय, अंचल सचिव अनिल सिंह ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर बसे भूमिहीन गरीब परिवार के घरों को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ दिया गया। भ्रष्टाचार दिन दूनी रात और रात चौगुनी बढ़ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.