हाजीपुर, नवम्बर 4 -- एतवारपुर गांव में बंद घर से चोरी Hajipur News: लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर गांव में चोरों ने ओम शंकर शुक्ला के बंद घर का ताला काटकर करीब दस लाख रुपए के सोने चांदी का गहना और 55 इंच का एलईडी टीवी चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलने पर लालगंज थाना सहित एसडीपीओ गोपाल मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी की घटना का तहकीकात किया। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई। बुधवार 04 नवम्बर को दिल्ली में अपने घर पहुंची ओम शंकर शुक्ला की पत्नी पिंकी देवी ने इस संबंध में लालगंज थाना को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा हैं कि 03 नवम्बर को ग्रामीणों ने उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। साथ ही 112 की पुलिस को भी सूचना दी गई। 112 की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। बुधवार 04 नवंबर को घर पहुंचने पर देख...