Hajipur News: लालगंज में चार घरों से करीब 25 लाख के सामान की चोरी
हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: करताहां थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चंदवारा गांव में तीन और घटारो मध्य पंचायत के एक घर को निशाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। बुधवार को सूचना मिलते ही करताहां थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड की जांच में किसी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए पुलिस ने घटना स्थलों को फीता लगाकर सुरक्षित कर दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।
चोरी की घटनाएं मिली जानकारी के अनुसार,चंदवारा गांव के कृष्णदेव सिंह और उनकी पत्नी जानकी देवी घर में सो रहे थे,तभी चोर सीढ़ी और छत के रास्ते घुसा। संदूक का ताला काटकर उसमें रखा एक लाख रुपये नकद,सोने-चांदी के आभूषण, करीब दो दर्जन नई साड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.