हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: बीते मंगलवार को अपने घर खरौना से पर्व का सामान खरीदने लालगंज आने के दौरान खरौना निवासी स्व.बसावन सिंह का लड़का रामबाबू सिंह को बाईपास रोड स्थित सब्जी मंडी के समीप चाकू गोद कर हत्या किये जाने के मामले में मृतक के पुत्र ने अपने सौतेली मां,सौतेला भाई,चाचा,चचेरे भाई समेत कुल आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक रामबाबू सिंह के बेटे लक्ष्मण कुमार ने अपने दिये गये आवेदन में लिखा कि उनके पिता जब घर से लालगंज आ रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा लालबाबू सिंह,चचेरा भाई हीरालाल सिंह, नटवर लाल, सौतेला भाई नितीश कुमार और सौतेली मां मीना देवी ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लालगंज सब्जीमंडी के पास दिनदहाड़े वृद्ध...