हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लालगंज प्रखंड क्षेत्र में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भी लहराया तिरंगाझंडोत्तोलन के कार्यक्रम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के प्रतिमा के पास बीडीओ सुजीत कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला, प्रमुख सुधा देवी, मुखिया सुधांशु कुमार, उप सभापति संतोष कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे। ...