Hajipur News: रोजगार मेला में 460 अभ्यर्थियों का नियोजन के लिए हुआ चयन
हाजीपुर, नवम्बर 25 -- Hajipur News: बुधवार को अक्षयवट स्टेडिमय में एक दिवसीय रोजगार-सह-नियोजन मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में कुल 1215 अभ्यर्थियों द्वारा बायोडाटा जमा किया गया,जिनमें से 460 अभ्यर्थियों का अंतिम चरण के लिए चयन किया गया। इससे युवाओं के लिए रोजगार के उपलब्ध अवसरों तथा निजी क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी का पता चलता है। रोजगार मेले में बिहार के साथ-साथ बिहार के बाहर के निजी क्षेत्र के कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों के नियोजकों द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया संचालित की गई। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अतिमेष ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। रोजगार मेलों के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.