हाजीपुर, जुलाई 7 -- Hajipur News: हाजीपुर-सोनपुर रेलखण्ड के तंगौल हनुमान मंदिर स्थित रेलवे अंडरपास ट्रैक पर मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे नगर थाने की पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृत अधेड़ पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा गांव निवासी स्व. रामप्रवेश राय का 50 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार राय था। मृत अधेड़ के परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर रेल ट्रैक पर शव फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

परिजनों का कोहराम घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार राय ट्रक ...