हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Hajipur News: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत लक्ष्मण राम के सेवानिवृत्त होने पर सहदेई रेलवे कॉलोनी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, हाजीपुर शाखा के संयुक्त सचिव ज्योति शंकर ने की। उन्होंने लक्ष्मण राम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे में सेवा के दौरान कर्मचारियों का समर्पण,कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति ईमानदारी महत्वपूर्ण होती है। लक्ष्मण राम ने अपने कार्यकाल में विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और रेलवे के कार्यों में अपना योगदान दिया। उन्होंने लक्ष्मण राम के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना...